मालकिन पर आया पालतू ऊंट का दिल, दबोच कर जताया प्यार, बॉडी के भार से निकल गई महिला की जान

 सोशल मीडिया पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत की कहानी चर्चा में है. महिला की मौत उसके ऊंट द्वारा जताए गए प्यार के कारण हो गई. बताया जा रहा है कि उसके पालतू ऊंट ने महिला को पकड़कर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी.

Ajab Gajab News in Hindi - अजब गजब समाचार

ऑस्ट्रेलिया के दूरदराज के इलाके में एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. एक महिला को उसके पति ने 60वें जन्मदिन पर पालतू ऊंट गिफ्ट किया था. लेकिन उसे क्या पता था कि वो अपनी पत्नी को उसकी मौत गिफ्ट कर रहा है.

गिफ्ट किये जाने के मात्र 10 महीने बाद ही वह ऊंट अपनी मालकिन के प्रति इतना आकर्षित हो गया कि उसने प्यार जताने के चक्कर में महिला को कुचल दिया. जब महिला की बॉडी मिली तो उसकी बेटी ने बताया कि ऊंट उसकी मां के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. ऊंट के बॉडी के वजन से महिला की जान चली गई.

दिया था मौत का तोहफा

यह घटना 2007 की है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होकर चर्चा का विषय बन गई है. पीड़िता का नाम पाम वीवर बताया जा रहा है. वो क्वींसलैंड के मिचेल इलाके में अपने पति नोएल और परिवार के साथ रहती थी. परिवार का एक शीप और कैटल रांच था. पाम को जानवरों से बहुत लगाव था. उसके पति ने सोचा कि 60वें जन्मदिन पर एक खास गिफ्ट देकर उसे खुश किया जाए. इस तरह पति युवा ऊंट घर ले आया. लेकिन कुछ ही महीनों बाद जब शाम को पाम की बेटी डिनर तैयार कर रही थी. चाय का कप टेबल पर रखने गई तो बाहर बगीचे में अजीब नजारा देखा. 10 महीने का युवा नर ऊंट, जिसका वजन करीब 150 किलो (330 पाउंड) था, अपनी मां पर चढ़ा हुआ था. ऊंट ने महिला को जमीन पर गिरा दिया था और फिर उसके शरीर पर लेट गया. पुलिस के अनुसार ऊंट मेटिंग बिहेवियर दिखा रहा था. उसने महिला को दबोच रखा था और उसका एक पैर का निशान महिला के चेहरे पर और एक हाथ पर साफ दिख रहा था.

नहीं बची जान

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले दौड़े. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पाम की मौत हो चुकी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि ऊंट ने महिला को नीचे गिराया, फिर उसके ऊपर चढ़ गया और संबंध बनाने की कोशिश की. ऊंट का भारी शरीर महिला के सीने पर आ गया जिससे सांस लेना बंद हो गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ग्रेगरी मिचेल ने बताया कि ऊंट ने पहले भी परिवार के पालतू बकरी पर इसी तरह चढ़ने की कोशिश की थी. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि हो सकता है महिला को पहले दिल का दौरा पड़ा हो, लेकिन मुख्य कारण ऊंट का हमला ही माना गया.


Source : https://hindi.news18.com/