खिचड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? दिमाग की दही कर देगा ये आसान सवाल, क्या आपको पता है जवाब

 भारत में खिचड़ी लगभग हर घर में बनाई जाती है. आपने भी कई बार खिचड़ी खाई होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मशहूर डिश को इंग्लिश में क्या कहते हैं? कई लोग इसका जवाब नहीं जानते हैं.


भारत की हर रसोई में खिचड़ी एक आम और प्रिय डिश है. खासकर शनिवार को या जब कोई बीमार हो तो खिचड़ी बनना तय माना जाता है. चावल और दाल को एक साथ पकाकर, थोड़े घी, जीरा और हल्दी के साथ बनाई जाने वाली यह डिश हल्की, पौष्टिक और आसानी से पचने वाली होती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशहूर भारतीय खिचड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? यह सवाल सुनकर कई लोगों का दिमाग घूम जाता है. लोग खिचड़ी आराम से खा तो लेते हैं लेकिन ये जानने की शायद ही किसी ने कोशिश की होगी कि आखिर इसे इंग्लिश में क्या कहते हैं. तो आइये आज आपको इसका जवाब हम बताते हैं. 

ये है अंग्रेजी नाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिचड़ी को सबसे ज्यादा “Rice and Lentil Porridge” या “Savoury Rice and Lentil Stew” कहा जाता है. लेकिन असल में इसका इंग्लिश वर्ड है “Hotchpotch”. बिहार-यूपी में जब किसी काम को गलत तरीके से किया जाता है तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसे काम को होचपोच करना कहते हैं. लेकिन वो असल में ये नहीं जानते कि होचपोच खिचड़ी को ही इंग्लिश में कहा जाता है, जिसका मतलब होता है कई चीजों का मिश्रण. खिचड़ी शब्द संस्कृत के “खिच्चा” से आया है, जिसका अर्थ है चावल और दाल का मिश्रित पकवान. ब्रिटिश काल में जब अंग्रेज भारत आए तो उन्होंने खिचड़ी को काफी पसंद किया. उन्होंने इसे थोड़ा बदलकर “Kedgeree” नाम दिया. Kedgeree में चावल, दाल या मछली, अंडा और मसाले मिलाए जाते थे. यह डिश ब्रिटेन में ब्रेकफास्ट के रूप में पॉपुलर हो गई. आज भी यूके में Kedgeree मिल जाता है, लेकिन यह मूल भारतीय खिचड़ी से थोड़ा अलग होता है.

भारत में है कई वेरायटी की खिचड़ी

भारत में खिचड़ी की अनगिनत वैरायटी है. राजस्थान में बाजरे की खिचड़ी, गुजरात में मूंग दाल खिचड़ी, बंगाल में खिचुड़ी, ओडिशा में खेचुड़ी और दक्षिण में विभिन्न प्रकार की दालों वाली खिचड़ी बनाई जाती है. कुछ जगहों पर इसमें सब्जियां भी डाली जाती है. आयुर्वेद में खिचड़ी को सबसे सात्विक और पाचन के लिए अच्छा भोजन माना जाता है. डॉक्टर भी बीमार या पेट खराब होने पर खिचड़ी खाने की ही सलाह देते है. खिचड़ी सिर्फ खाने की डिश नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. कहा जाता है कि महात्मा गांधी भी खिचड़ी बहुत पसंद करते थे. उन्होंने इसे “आदर्श भोजन” बताया था क्योंकि यह सस्ता, पौष्टिक और सबके लिए उपयुक्त है. आजकल कई रेस्टोरेंट्स और होटल्स में “Khichdi Bowl” या “Gourmet Khichdi” के नाम से इसे आधुनिक तरीके से सर्व किया जाता है. कुछ शेफ इसमें काजू, किशमिश या स्पेशल मसाले डालकर इसे लाजवाब बना देते हैं.

Source : https://hindi.news18.com/