जिसमें देखा जा सकता है, कि एक शख्स जैसे ही अपने बोर्ड के साथ आगे बढ़ता है तभी अचानक एक विशाल ग्रे व्हेल पानी से बाहर उभरी और उनकी जोरदार टक्कर हो गई.विशाल व्हेल, फिर जो हुआ उसे देख थम जाएंगी सांसें!
कभी सोचा है आप शांत समुद्र में सर्फिंग का आनंद ले रहे हों और अचानक पानी को चीरती हुई पहाड़ जैसी विशाल व्हेल आपके सामने आ जाए. तो क्या होगा, ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला और डर पैदा करने वाला दृश्य Crissy Field में देखने को मिला है.
जिसे देख हर कोई सहम गया, साथ ही साथ इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Crissy Field का मशहूर बीच Golden Gate Bridge और दूर चलता एक कार्गो शिप ये पूरा नजारा किसी फिल्म जैसा लग रहा था.
एरिक क्रेमर्स नाम के एक विंडसर्फर आराम से लहरों का आनंद ले रहे थे और उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उनका सामना समुद्र के सबसे बड़े जीव से होने वाला है.
इस घटना में जैसे ही एरिक अपनी बोर्ड के साथ आगे बढ़े, तभी अचानक एक विशाल ग्रे व्हेल पानी से बाहर उभरी और उनकी जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एरिक खिलौने की तरह हवा में उछलकर सीधे पानी में जा गिरे. राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी भिड़ंत के बावजूद वह पूरी तरह सुरक्षित रहे. एरिक ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सावधानी के तौर पर अपनी रफ्तार धीमी रखी थी, लेकिन आखिरी समय पर व्हेल अचानक उनके सामने आ गई.
एरिक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें पहले से ही इलाके में कुछ व्हेल्स नजर आ गई थीं, इसलिए वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, लेकिन लौटते वक्त अचानक एक व्हेल ठीक सामने आ गई. उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि इस घटना में दोनों सुरक्षित हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब व्हेल्स की मौजूदगी का पता था, तो सुरक्षित दूरी क्यों नहीं रखी गई.
वहीं, कुछ इसे महज एक संयोग मान रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं. दरअसल, इन दिनों सैन फ्रांसिस्को बे में ग्रे व्हेल्स का माइग्रेशन सीजन चल रहा है.
विशेषज्ञों के अनुसार, अब ये व्हेल्स पहले की तुलना में किनारों के ज्यादा करीब आ रही हैं. इसी बीच कैलिफोर्निया तट पर हाल ही में तीन मृत व्हेल्स मिलने से पर्यावरण को लेकर चिंता भी बढ़ गई है.
वाइल्डलाइफ विशेषज्ञों ने साफ तौर पर सलाह दी है कि इन दिनों विंडसर्फिंग, काइटसर्फिंग या बोटिंग करने वाले लोग खास सावधानी बरतें. समुद्र भले ही ऊपर से शांत नजर आए, लेकिन उसके भीतर की गतिविधियां कभी भी हावी हो सकती हैं.
Source : https://hindi.news18.com/