पहाड़ फोड़कर निकला रहस्यमयी तालाब, यहां नाग-नागिन करते हैं निवास, गहराई आज तक कोई नहीं नाप सका

रांची के नामकोम में मराशिलि पहाड़ की चोटी पर रहस्यमय पाताल तालाब है. इस तालाब से पानी कभी नहीं सूखता है. इसके साथ ही यहां पास में ही एक शिव मंदिर है. मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यहां नाग शिवलिंग पर लिपटते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

Ajab Gajab News in Hindi - अजब गजब समाचार

झारखंड की राजधानी रांची के नामकोम स्थित मराशिलि पहाड़ के ऊपर और पहाड़ की चोटी पर एक बड़ा तालाब है. आज तक किसी को नहीं पता चला है कि आखिर यह तालाब बना कैसे. इस तालाब में आपको आए दिन नाग-नागिन देखने को मिलेंगे. वहीं, बगल में शिव भगवान का मंदिर भी है. लोग कहते हैं कि यहां भगवान शिव के नाग रहते हैं और लोग यहां पर मन्नत भी मांगते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.


बता दें कि यहां जितनी भी भीषण गर्मी हो, हर तरफ पानी सूख जाए, पर इस तालाब का पानी कभी नहीं सूखता है. यहां के स्थानीय पुजारी शंभूनाथ बताते हैं कि यह तालाब जब से हमने होश संभाला है. तब से देखा है. हमारे पूर्वजों ने भी देखा है. यह कह पाना बड़ा ही मुश्किल काम है कि यह किसने बनाया और कब बनवाया था. इसकी नापी के लिए 1 किलोमीटर लंबा जितना रस्सी डाली गई, लेकिन वह भी कम पड़ गई.

पाताल तालाब कहते हैं लोग

बता दें कि यहां लोग इसे पाताल तालाब भी कहते हैं. क्योंकि पानी कहां से आता है, पता ही नहीं चलता है. इसकी गहराई भी लोगों को पता नहीं है. लोग कहते हैं कि यहां जमीन के एकदम भीतर से पाताल से पानी आता है. क्योंकि इसकी गहराई आज तक कोई नाप नहीं पाया और आप यहां खड़े रहेंगे तो भी आपको एक दो नाग नागिन यूं ही दिख जाएंगे, लेकिन आज तक कभी किसी को नुकसान नाग-नागिन ने नहीं पहुंचाया है.
वहीं, पुजारी शंभूनाथ बताते हैं कि कई बार तो ऐसा हुआ है कि नाग तालाब से निकाल कर आते हैं और शिव भगवान के शिवलिंग से लिपट जाते हैं और फिर थोड़ी देर बाद खुद ही आराम से चले जाते हैं. किसी को कोई परेशान नहीं करते हैं. अपना रास्ता चुपचाप नाप लेते हैं. ऐसे में कहा जाता है कि यह नाग भगवान शिव की ही आराधना करने के लिए आते हैं. ऐसे में लोगों का इस तालाब में भी गहरी आस्था है.

खूबसूरती देखकर कहेंगे वाह!

इतना ही नहीं, इसकी खूबसूरती भी देखते बनती है. दरअसल, चारों तरफ पहाड़, बीच में तालाब और पहाड़ के नीचे चारों तरफ घनघोर जंगल है. ऐसा खूबसूरत नजारा आपने केवल फिल्मों में ही देखा होगा. ऐसे में लोग तालाब के बगल में बैठकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. नीचे झालमूढि बना लेते हैं. उसको लेकर आते हैं और मजे से 2-4 घंटा बैठकर खुद को रिलैक्स करते हैं. गर्मी में भी यह जगह शांति के लिए और ठंडी हवाओं के लिए बेस्ट मानी जाती है.


Source : https://hindi.news18.com/